Move to Jagran APP

साढ़े तीन करोड़ साल पहले इस कारण लुप्त हुई थीं जीवों की ढेरों प्रजातियां

यह दौर उसी समय आया था, जब ऑस्ट्रेलिया अंटार्कटिका से अलग हुआ था।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 03:49 PM (IST)
साढ़े तीन करोड़ साल पहले इस कारण लुप्त हुई थीं जीवों की ढेरों प्रजातियां
साढ़े तीन करोड़ साल पहले इस कारण लुप्त हुई थीं जीवों की ढेरों प्रजातियां

वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया में जीवों की ढेरों प्रजातियों के अचानक विलुप्त हो जाने का कारण पता लगाने में सफलता हासिल की है। उन्हें इस बात के प्रमाण मिले हैं कि 3.5 करोड़ साल पहले वैश्विक तापमान में अचानक गिरावट के कारण प्रजातियां विलुप्त हो गई थीं।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान में गिरावट और जलवायु में अचानक परिवर्तन का यह दौर उसी समय आया था, जब ऑस्ट्रेलिया अंटार्कटिका से अलग हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने खास तकनीक के माध्यम से जीवाश्मों के जरिये इस संबंध में अध्ययन किया।

प्रमुख शोधकर्ता इयान ब्रेनन ने कहा, 'जलवायु के अचानक ठंडे और शुष्क होने से ऑस्ट्रेलिया का वातावरण तेजी से बदला। इससे यहां रहने वाली प्रजातियों पर भी असर पड़ा। हमने शोध में इस बात के प्रमाण देखे कि जलवायु में अचानक हुए इस परिवर्तन से यहां की जैव विविधता पर दूरगामी प्रभाव पड़ा।' शोधकर्ताओं ने बताया कि जलवायु में इस बदलाव के कारण कई प्रजातियां विलुप्त हो गई।

-पीटीआई 

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बनाई स्पर्श का अनुभव करने वाली कृत्रिम त्वचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.