इरफान जापानी-अमेरिकन शो में निभाएंगे अहम किरदार!
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि इरफान खान एक बार फिर एक इंटरनेशनल शो करने जा रहे हैं। यह वेंचर जापान और अमेरिका के बीच होगा। हालांकि इसका टाइटल अभी तय होना बाकी है। शो कुछ ही महीनों में ऑन एअर हो जाएगा। इरफान इसके पहले हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड'
मुंबई। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि इरफान खान एक बार फिर एक इंटरनेशनल शो करने जा रहे हैं। यह वेंचर जापान और अमेरिका के बीच होगा। हालांकि इसका टाइटल अभी तय होना बाकी है। शो कुछ ही महीनों में ऑन एअर हो जाएगा। इरफान इसके पहले हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में नजर आए थे।
प्रशांत भूषण के खिलाफ ट्विटर पर आग उगल फंस गए अभिजीत!
सूत्र ने बताया, 'इरफान ने हाल ही में मेकर्स के साथ मीटिंग भी की थी। उन्हें यह रोल और स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी। उन्होंने हामी भर दी है। जल्द ही कैलीफोर्निया में शुरुआत होगी। यह एक पीरियड ड्रामा है। इरफान का रोल मजबूत है।'
सूत्र ने कहा, 'मेकर्स अभी भी शो पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में अधिकृत तौर पर घोषणा भी की जाएगी।'
बिना वीजा के भारत आई सलमान-शाहरुख की पाक रिश्तेदार!
हॉलीवुड के साथ ही इरफान के पास बॉलीवुड के भी कुछ असाइनमेंट्स बचे हुए हैं। संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' की शूटिंग भी करनी है। साथ ही मेघना गुलजार की फिल्म 'तलवार' के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। इरफान से बात नहीं हो पाई।