बेटी पैदा करने से डरती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, रेपिस्टों को सज़ा दिलाने के लिए पीएम से गुहार
दिव्यांका ने पिछले साल जून में विवेक दहिया से शादी की थी। वो टीवी के पॉपुलर शो ' ये है मोहब्बतें' के चलते घर घर में लोकप्रिय हैं।
मुंबई। छोटे परदे पर सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों देश में बच्चियों के साथ हो रहे रेप को लेकर बुरी तरह आहात हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर रेपिस्ट नाम के इस कचरे से निजात दिलाने की अपील करते हुए लिखा है कि उन्हें अब बेटी पैदा करने से डर लग रहा है।
दिव्यांका ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किये हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार सहित देश में लगातार मासूम बच्चियों के साथ हो रहे यौन शोषण को लेकर दिव्यांका बेहद दुःखी हैं। दिव्यांका ने अपने ट्वीट में एक सवाल किया है - अब बेटी बचाओ क्या , बेटी को बचाओ होना चाहिए। उन्हें बेटे की चाहत नहीं है लेकिन अब बेटी पैदा करने से भी डर लग रहा है। दिव्यांका ने पीएम से अपील की है कि इन महिलाभक्षियों के लिए ऐसी सज़ा का प्रावधान किया जाय कि ऐसा करने की नीयत वालों की रूह भी कांप उठे। दिव्यांका ने एक के बाद एक, कई ट्वीट्स किये हैं , जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं -
यह भी पढ़ें: करन वाही के स्टेटमेंट पर भड़के इस टीवी शो के निर्माता, जवाब मांगेंगे
क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ।
बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूँ बेटी पैदा करने से। क्या कहूँगी,क्यूँ उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
Women must stop voting for any party as they are so unimportant for this nation! It's a 'No Woman's Land' or a #RapistsParadise we live in!— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
We live in fear & criminals live fearlessly! I can teach my daughter great values but in such a scenario can't promise her a free life! https://t.co/CYN2OK5C3m— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
@narendramodi सर, ऐसी सज़ा गढ़िये इन महिलाभक्षियों के लिए कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका ने पिछले साल जून में विवेक दहिया से शादी की थी। वो टीवी के पॉपुलर शो ' ये है मोहब्बतें' के चलते घर घर में लोकप्रिय हैं।