नागिन 2 में अर्जुन बिजलानी की एंट्री, मगर इस एंट्री में है ट्विस्ट
नागिन 2 में अर्जुन की वापसी की खबर ने आपका दिन बना देगी मगर ट्विस्ट आपका मूड ख़राब भी कर सकता है!
मुंबई। शो नागिन को लोगों ने बहुत पसंद किया और ख़ास कर इसमें मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के अभिनय को और जब लोगों को पता चला कि इस शो के सिक्वल नागिन 2 में अर्जुन नहीं होंगे तो वो काफ़ी निराश भी हुए लेकिन अब अर्जुन के फैन्स के लिए ऐया है एक खुशखबरी मगर ट्विस्ट के साथ।
आपको बात दें की अर्जुन इस शो में फिर से आने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि नागिन 2 के लीड करणवीर बोहरा शो से निकलने वाले हैं बल्कि अर्जुन का या कमबैक सिर्फ़ कुछ मिनटों या फिर कुछ एपिसोड्स के लिए होगा। दरअसल, आने वाले एपिसोड में फ़्लैशबेक सीन्स दिखाए जाने वाले हैं जिसमें आपको अर्जुन एक बार फिर अपने किरदार रितिक के रूप में दिखेंगे।
ये भी पढ़ें- शो एक विवाह ऐसा भी के लीड्स के बीच चल रहा है कोल्ड वॉर, न जाने क्यूं
इससे पहले भी अर्जुन ने शो की कहानी को आगे बढाने के लिए एक गेस्ट अपीयरेंस दिया था। नागिन 2 में अर्जुन की वापसी की खबर ने आपका दिन बना दिया होगा, है न? मगर, काश हम अर्जुन को इस शो में फुल-फ्लेज रोल में देख पाते।