इस स्टार कपूर की फैन हैं श्रीदेवी की स्टार डॉटर जाह्ववी कपूर
दो कपूर फैमिली मतलब ऋषि कपूर-बोनी कपूर का फैन कनेक्शन भी खास रहा है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रीदेवी की स्टार डॉटर जाह्ववी कपूर ने अभी तक फिल्मों की दुनिया में कदम भी नहीं रखा है पर वह लगातार खबरों में छाई हुई हैं। जाह्ववी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भले ही अब तक यह खबर पक्की नहीं हुई है कि वो किस फिल्म से बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगी। लेकिन यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि जाह्ववी खुद किसकी फैन हैं।
ख़बरों के मुताबिक जाह्ववी को रणबीर कपूर बेहद पसंद हैं और वह चाहती हैं कि कभी उन्हें रणबीर के साथ फिल्में करने का मौका मिले। सूत्रों के मुताबिक जाह्ववी उन पार्टीज़ में होती हैं जिसमें रणबीर भी होते हैं। जाह्ववी वहां रणबीर से काफी बातचीत करती हैं और उनसे काफी टिप्स भी लेती हैं। श्रीदेवी खुद भी रणबीर के काम को काफी पसंद करती हैं और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से उनके काफी अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में यह जाह्ववी के लिए बेहतरीन मौका होगा कि एक न्यूकमर के रूप में अगर वह रणबीर कपूर से कोई टिप्स लेती हैं।
यह भी पढ़ें: Award Night के बाद ये सब करते रहे हैं सैफ अली खान
बताते चलें कि इन दो कपूर फैमिली (ऋषि कपूर-बोनी कपूर) का फैन कनेक्शन भी खास रहा है।
चूंकि जहां जाह्वी कपूर खानदान के रणबीर कपूर की फिल्मों की फैन हैं तो वहीं कपूर खानदान की करिश्मा कपूर भी श्रीदेवी को बेहद पसंद करती थीं और वह हमेशा इस बात को दोहराती नज़र आयी हैं कि उन्होंने फिल्मों में एंट्री ही श्रीदेवी की फिल्मों के कारण की थी।