Move to Jagran APP

ये हैं बॉलीवुड के 8 सबसे पॉपुलर लिव इन पार्टनर्स, कुछ ने की शादी, कुछ ने बदले रास्ते

बता दें, कि कभी कंगना रनौत और आदित्य पंचोली भी लिव इन पार्टनर रहे हैं। आज दोनों में ऐसे रिश्ते हैं कि दोनों एक-दूसरे का नाम तक नहीं लेना चाहते!

By Hirendra JEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 06:51 PM (IST)
ये हैं बॉलीवुड के 8 सबसे पॉपुलर लिव इन पार्टनर्स, कुछ ने की शादी, कुछ ने बदले रास्ते
ये हैं बॉलीवुड के 8 सबसे पॉपुलर लिव इन पार्टनर्स, कुछ ने की शादी, कुछ ने बदले रास्ते

मुंबई। बॉलीवुड तमाम बातों के साथ-साथ बनते-बिगड़ते रिश्तों के लिए भी जाना जाता है। ब्रेकअप, लिंकअप की ख़बरें आम हैं। तमाम रिश्तों के अलावा एक खास रिश्ता होता है प्रेमिका, पत्नी या जीवन साथी का। हमने देखा है कि हाल के दिनों में शादी के मायने काफी बदल गए हैं। कुछ कपल्स शादी के बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे को अच्छी-तरह से जानना चाहते हैं और इसी कांसेप्ट पर लिव इन रिलेशनशिप की शुरुवात हुई।

loksabha election banner

लिव इन रिलेशनशिप में रहने का मतलब है- बिन शादी किये अपनी प्रेमिका या प्रेमी के साथ रहना! बॉलीवुड में भी लिव इन के इस कांसेप्ट का काफी प्रभाव रहा है। इस फ़ीचर में हम आपको बता रहे हैं इंडस्ट्री के कुछ पॉपुलर लिव इन पार्टनर के बारे में। सबसे पहले बात करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान की। इस जोड़ी ने 2012 में शादी की थी। शादी से पहले 5 सालों तक दोनों का रोमांस भी चला। इस दौरान लम्बे समय तक यह कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।

यह भी पढ़ें: डांस क्लास से बाहर आते श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर की पहली तस्वीरें, यहां देखें

आमिर ख़ान ने किरण राव से शादी की। लेकिन, शादी से पहले कई साल तक वे दोनों लिव इन पार्टनर रहे हैं। किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। किरण और आमिर का एक बेटा भी है - आज़ाद।

बिपाशा बासु जिन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की है कभी जॉन अब्राहम के काफी करीब थीं। जॉन और बिपाशा लम्बे समय तक लिवइन पार्टनर रहे। बाद में, दोनों ब्रेकअप के बाद अलग हो गए।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ इनदिनों अपनी फ़िल्म 'जग्गा जासूस' के लिए ख़बरों में हैं। यह दोनों कभी काफी क्लोज़ थे। इतने क्लोज़ कि दोनों शादी तक करने वाले थे। बहरहाल, लम्बे समय तक लिव में रहने के बाद यह जोड़ी अलग हो गयी। लेकिन, हाल में जब ये दोनों निजी खटास को भुलाकर 'जग्गा जासूस' में साथ आये तो इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गयी।

यह भी पढ़ें: So Cute: फ़राह ख़ान के तीनों बच्चे अब हो गए हैं इतने बड़े, देखें ताज़ा तस्वीरें

सोहा अली ख़ान इनदिनों प्रेग्नेंट हैं और उनके पति कुणाल खेमू उनका काफी ध्यान भी रख रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं यह जोड़ी भी शादी करने से पहले लम्बे समय तक एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी है।

टीवी इंडस्ट्री के दो पॉपुलर चेहरे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी लंबे समय से लिव इन पार्टनर रहे और उसके बाद इन्होने शादी की। दोनों अब पेरेंट्स भी बन चुके हैं!

इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। छोटे परदे से बड़े परदे तक का सफ़र करने वाले सुशांत कभी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के काफी करीब थे। इतने करीब कि दोनों एक साथ एक ही घर में लिव इन पार्टनर बन कर रहते थे। बाद में इनके रिश्तों में दूरी आ गयी और आज कल सुशांत कृति सनोन से अपनी नजदीकी को लेकर ख़बरों में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: आइफा अवार्ड में सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ फिर दिखे बेहद करीब, देखें तस्वीरें

राहुल देव और मुग्धा गोडसे भी आज लिव इन पार्टनर हैं और यह जोड़ी भी बी टाउन में ऐसी जोड़ी के रूप में जानी जाती है जो लिव इन पार्टनर हैं! बता दें, कि कभी कंगना रनौत और आदित्य पंचोली भी लिव इन पार्टनर रहे हैं। आज दोनों में ऐसे रिश्ते हैं कि दोनों एक-दूसरे का नाम तक नहीं लेना चाहते!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.