विवेक ओबरॉय बोले-मैं आमिर खान की इज्जत करता हूं, मगर...!
आमिर खान के विवादित बयान से असहिष्णुता के मुद्दे पर बसह कुछ ज्यादा ही तीखी हो गई है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी राय व्यक्त की है। इस लिस्ट में अब विवेक ओबरॉय की भी एंट्री हो गई है। उनका कहना है कि वो एक अभिनेता के तौर पर
नई दिल्ली। आमिर खान के विवादित बयान से असहिष्णुता के मुद्दे पर बसह कुछ ज्यादा ही तीखी हो गई है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी राय व्यक्त की है। इस लिस्ट में अब विवेक ओबरॉय की भी एंट्री हो गई है। उनका कहना है कि वो एक अभिनेता के तौर पर आमिर खान और उनके काम की बहुत इज्जत करते हैं। मगर उनका मानना है कि पूरी दुनिया में भारत सबसे सहिष्णु देश है और हजारों सालों से यह ऐसा ही रहा है।
रणबीर-दीपिका की बढ़ती नजदीकियों से परेशान कट्रीना ने सेट पर किया हंगामा!
आपको बता दें कि आमिर खान ने देश में असहिष्णुता बढ़ने की बात मानते हुए कहा था कि एक समय उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें देश छोड़कर जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद राजनीतिक दलों से लेकर आम लोगों तक ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। हालांकि मामला गरमाता देख आमिर खान ने बाद में कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है और उनका देश छोड़कर जाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं है।
शाहरुख ने शेयर की सबसे अच्छी दोस्त की फोटो, देखिए कौन हैं ये
वहीं इस मुद्दे पर विवेक ने कहा, 'जब पूरा विश्व एक धर्म बनाम दूसरे धर्म को लेकर लड़ रहा था, उस वक्त हम एक साथ रहना सीख रहे थे। स्मारक, सांस्कृतिक कलाकृतियां बनाना, चित्रकारी, कविता लेखन और एक साथ खुशियां मनाना सीख रहे थे।' विवेक एक मैगजीन के नए कवर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत सभी धर्मों और विचारधाराओं का संगम है और उनको भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है। उनके मुताबिक, वो यहां जी रहे हैं और यहीं मरेंगे भी।