10 साल पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर
फराह खान ने अपने ट्विटर पर 10 साल पहले अपनी शादी के संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो रितिक रोशन के साथ डांस करती दिख रही हैं लेकिन तस्वीर में सबसे खास हैं पीछे दिख रहे अर्जुन कपूर। ये तो सभी जानते हैं कि
मुंबई। फराह खान ने अपने ट्विटर पर 10 साल पहले अपनी शादी के संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो रितिक रोशन के साथ डांस करती दिख रही हैं लेकिन तस्वीर में सबसे खास हैं पीछे दिख रहे अर्जुन कपूर।
भारत की जीत पर इस मॉडल ने पोस्ट की नहाते हुए वीडियो
ये तो सभी जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन बेहद मोटे थे और उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए काफी वजन घटाया था। इस तस्वीर में अर्जुन काफी मोटे और बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
फराह ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया, '10 साल पहले मेरे संगीत पर अर्जुन के वजन घटाने की बात चल रही थी। एक झलक देखो।'
इसके बाद अर्जुन ने ट्वीट किया, 'विडंबना है कि अगली बार हम दावत पर मिलेंगे।' दरअसल जल्द ही फराह का टीवी कुकरी शो 'फराह की दावत' शुरू होने जा रहा है जिसपर कई सेलेब्स खाना बनाने के अपने हुनर को दिखाएंगे। अर्जुन भी शो पर गेस्ट बनकर आ रहे हैं।
बाप रे! विज्ञापन के लिए आमिर-किरण को मिला 2 करोड़ का ऑफर
अर्जुन के ट्वीट का जवाब देते हुए फराह ने ट्वीट किया, 'तो क्या तुम जंगली मटन रैसपी के लिए तैयार हो?'
अर्जुन की ये अनदेखी तस्वीर उनके फैंस के लिए जबरदस्त ट्रीट है। वाकई अर्जुन, मानना पड़ेगा, आपने वजन घटाने में काफी मेहनत की है।