Move to Jagran APP

म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का निधन, आज होगा अंतिम संस्‍कार

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देर रात मुंबई में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश श्रीवास्तव कैंसर से पीडि़त थे। आदेश पिछले 44 दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार यानी आज मुंबई के ओशिवारा में आदेश श्रीवास्‍तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 02:24 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 11:55 AM (IST)
म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का निधन, आज होगा अंतिम संस्‍कार

मुंबई। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का देर रात मुंबई में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश श्रीवास्तव कैंसर से पीडि़त थे। आदेश पिछले 44 दिनों से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार यानी आज मुंबई के ओशिवारा में आदेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिल्मी इंडस्ट्री के कई सितारों ने आदेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

prime article banner

डॉक्टरों ने बंद कर दी है आदेश श्रीवास्तव की कीमोथेरेपी

आदेश की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी थी। अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर कैंसर से निधन हो गया।

गौरतलब है कि आदेश ने चलते-चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी-कभी गम, राजनीति और देव जैसी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया था।

आदेश के परिवार ने कहा, पैसों की नहीं, दुआओं की है जरूरत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.