Move to Jagran APP

डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर ने एक्‍ट्रेस प्रज्ञा यादव से कर ली शादी

आखिरकार फिल्‍म 'रॉक ऑन' के डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर अपनी गर्लफ्रेंड और फिल्‍म 'हवा हवाई' की एक्‍ट्रेस प्रज्ञा यादव के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए। दाेनों ने सोमवार को ही एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए। अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर शादी की तस्‍वीर शेयर कर

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 05:27 PM (IST)
डायरेक्‍टर अभिषेक कपूर ने एक्‍ट्रेस प्रज्ञा यादव से कर ली शादी

नई दिल्ली। आखिरकार फिल्म 'रॉक ऑन' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी गर्लफ्रेंड और फिल्म 'हवा हवाई' की एक्ट्रेस प्रज्ञा यादव के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए। दाेनों ने सोमवार को ही एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए। अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर शादी की तस्वीर शेयर कर इसका खुलासा किया।

loksabha election banner

शाहरुख खान की ऐसी बॉडी देख आप भी शर्मा जाएंगे!

उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी। अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव को बधाई। आपकी आगे की यात्रा खूबसूरत हो।' अभिषेक कपूर की फिल्म 'रॉक अॉन' में अर्जुन रामपाल भी थे। फिल्म 'हवा हवाई' में प्रज्ञा यादव के साथ काम करने वाले साकिब सलीम ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'ओए बधाइयां मेरे प्यारे प्रज्ञा यादव और अभिषेक कपूर। खुश रहना, धन्य रहना।'

सोनम कपूर ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर कर डाला ये खुलासा

अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव 2013 से डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने 2013 में ही सगाई भी कर ली थी, मगर शादी करने में इतना लंबा वक्त लगा दिया। अभिषेक कपूर इस समय अपनी अगली फिल्म 'फितूर' में व्यस्त हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कट्रीना कैफ, रेखा और लारा दत्ता जैसे सितारे हैं। दोनों को उनके फैंस की तरफ से भी शादी की ढेरों शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.