Move to Jagran APP

सलमान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में पुलिस ने डाली खलल

सलमान खान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में कल रात मुंबई पुलिस ने पहुंचकर खलल डाल दी। पुलिस ने बॉलीवुड सितारों से अटी पड़ी इस पार्टी को देर रात साढ़े तीन बजे के आसपास रुकवा दिया। पुलिस का कहना था कि देर रात ध्‍वनि प्रदूषण करना नियमों के खिलाफ

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 01:26 PM (IST)
सलमान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में पुलिस ने डाली खलल

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में कल रात मुंबई पुलिस ने पहुंचकर खलल डाल दी। पुलिस ने बॉलीवुड सितारों से अटी पड़ी इस पार्टी को देर रात साढ़े तीन बजे के आसपास रुकवा दिया। पुलिस का कहना था कि देर रात ध्वनि प्रदूषण करना नियमों के खिलाफ है।

prime article banner

विक्रम भट्ट के 'लव गेम्स' का हिस्सा होंगी पत्रलेखा

दरअसल, शुक्रवार को सलमान खान अपनी लाडली बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी को धूम-धाम से घर पर मना रहे थे। इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, पुलकित सम्राट कुणाल खेमू और सोहा अली के अलावा कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी, नाच-गाना हो रहा था। पार्टी में मौजूद हर शख्स झूम रहा था। लेकिन पार्टी का ये शोर-शराबा सलमान के पड़ोसियों की नींद में खलल डाल रहा था।

वरुण धवन ने मोरक्को में 'ढिशूम' का दूसरा शेड्यूल किया पूरा

सलमान के पड़ोसियों ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात पहुंचकर पार्टी को रुकवा दिया। पुलिस का कहना था कि देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाना नियमों के खिलाफ है। सलमान और उनके परिवार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड में मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्रियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.