बेटी के साथ दिखाई दीं काजोल, देखिए तस्वीरें
काजोल फिल्म 'वीआईपी 2' में अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं।
मुंबई। काजोल आज मतलब गुरुवार को एक ब्यूटी सेलून के बाहर स्पॉट की गईं। यहां वो अकेली नहीं थीं। उसके साथ थी उनकी बेटी न्यासा। आइए आपको दिखाते हैं काजोल संग न्यासा की तस्वीरें।
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में स्टारकिड्स और स्टारडॉटर्स का जलवा है। यह जलवा अभी भी कायम है और शायद ही थमेगा। चूंकि कुछ स्टार सन या डॉटर्स बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं तो कुछ को लेकर चर्चाएं जारी हैं। खैर, हम फिलहाल बात कर रहे हैं काजोल की बेटी न्यासा की। दरअसल, दोनों हाल ही में एक ब्यूटी सेलून के बाहर स्पॉट किए गए।
यह भी पढ़ें: Exclusive: शाहरुख़ का उम्र के इस पड़ाव पर Cheap बनना चैलेंजिंग है - अनुष्का शर्मा
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, बेटी न्यासा आगे चल रही हैं और काजोल पीछे दिखाई दे रही हैं।
न्यासा के हाथ में एक कैरी बैग और मोबाइल था। वहीं मॉम काजोल ने डिजाइनर बैग कैरी किया था।
जैसे ही दोनों सड़कों पर पहुंचे तो वहां उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
काजोल ने व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की थी। उसके उपर वो ब्लू कलर का शॉल कैरी किया था।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले काजोल की बेटी न्यासा शॉपिंग करती स्पॉट की गईं थीं।
बात करें फिल्मों की तो काजोल फिल्म 'वीआईपी 2' में अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं।