जैकलीन को मुंबई में मिल ही गया अपने सपनों का घर
बॉलीवुड में डेब्यू किए हुए एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को छह साल हो गए हैं। साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा था। अब उन्होंने बांद्रा के एक पॉश एरिया में अपने सपनों का घर भी खरीद लिया है। यह एक डुप्लैक्स अपार्टमेंट है।
मुंबई। बॉलीवुड में डेब्यू किए हुए एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को छह साल हो गए हैं। साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा था। अब उन्होंने बांद्रा के एक पॉश एरिया में अपने सपनों का घर भी खरीद लिया है। यह एक डुप्लैक्स अपार्टमेंट है।
बीवी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म करने को सैफ तैयार!
जैकलीन के इस डुप्लैक्स अपार्टमेंट से समंदर भी काफी करीब है। बॉलीवुड सेलेब्स को यह बात खासी लुभाती भी है कि उनका घर सागर किनारे हो। इस कड़ी में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान के बाद अब जैकलिन का भी शामिल हो गई हैं। खबर ये भी है कि जैकलीन इन दिनों इंटीरियर को लेकर पर्सनली इंट्रेस्ट ले रही हैं।
'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस के पैरों में आई मोच!
जैकलीन की इच्छा है कि यहां आने से पहले यह अपार्टमेंट पूरी तरह से उनके सपनों के घर के रूप में तैयार हो जाए। जैकलिन इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत जागरूक हो गई हैं, इसलिए उनकी इच्छा है कि छत पर ही उनके लिए एक जिम भी बनाया जाए। अगले महीने वे अपने पर्सनल ट्रेनर के साथ जिमिंग शुरू करेंगी।
'सेक्स चुंबक की तरह खींचता है दर्शकों को थिएटर तक'
जैकलीन इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्होंने अपना ड्रीम घर ढूंढ लिया है। 'मर्डर 2' और 'रेस 2' में नजर आने के बाद जैकलिन के करियर को सलमान खान स्टारर फिल्म 'किक' से एक बार फिर से दिशा मिली है। इन दिनों जैकलिन के पास दो फिल्में हैं। इसके अलावा वे सलमान खान की ण्क फिल्म में आइटम नंबर भी करने वाली हैं।