अभिनेता धर्मेंद्र कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। काफी कमजोरी महसूस होने के बाद धर्मेंद्र अपना रुटीन चेपअप कराने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में गए थे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। काफी कमजोरी महसूस होने के बाद धर्मेंद्र अपना रुटीन चेपअप कराने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में गए थे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि धर्मेंद्र 27 मई को ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे। उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हरियाणवी कवि राठी ने बिग बी को भेजा नोटिस
इससे पहले साल 2010 में भी धर्मेंद्र को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी धर्मेंद्र काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे। हालांकि तब उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
आलिया भी हुईं कंगना की दीवानी, ट्वीट कर की तारीफ
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने 'चुपके चुपके', 'शोले', 'चरस' और 'धर्म वीर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। धर्मेंद रील लाइफ में जितने खुशमिजाज नजर आते हैं, उतनी ही रंगीन उनकी रियल लाइफ भी है। धर्मेंद्र ने दो शादियां की और दोनों बीवियों प्रकाश कौर और बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को बड़े प्यार से रखा।
'बजरंगी भाईजान' के फर्स्ट लुक में सलमान का पूरा चेहरा भी सामने आया