Move to Jagran APP

केजरीवाल बोले, BJP को वोट देने के बाद बच्‍चा डेंगू पीड़ित हुआ तो आप होंगे दोषी

पहली बार एमसीडी चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:56 PM (IST)
केजरीवाल बोले, BJP को वोट देने के बाद बच्‍चा डेंगू पीड़ित हुआ तो आप होंगे दोषी
केजरीवाल बोले, BJP को वोट देने के बाद बच्‍चा डेंगू पीड़ित हुआ तो आप होंगे दोषी

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। सीएम ने जनता को आगाह करते हुए कहा है कि यदि आप अपने बच्‍चों को डेंगू की बीमारी से मुक्‍त रखना चाहते हैं तो भाजपा को वोट न दें।

prime article banner

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत होती है, तो इसके लिए दोषी आप खुद ही होंगे। केजरीवाल ने भाजपा को डेंगू और चिकनगुनिया वाली पार्टी बताया है, जबकि कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम से थम जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: विजेंद्र गुप्ता बोले- AAP के खिलाफ रेफरेंडम है MCD चुनाव

कांग्रेस-भाजपा पर किए हमले

-ट्रांसफॉर्मर से भाजपा-कांग्रेस ने तेल चोरी किया है।

-चुनाव तक तेल चोरी करेंगे और पानी की किल्लत पैदा करेंगे।

-मेरे घर का बिजली काट लो लेकिन दिल्ली वालों को परेशान न करें भाजपा वाले।

-दिल्ली वालों को ऐसी प्रॉब्लम आती है तो शिकायत करें और समझ जाएं कि भाजपा और कांग्रेस ने ऐसा किया है।
-कांग्रेस को वोट देकर अपना मत बर्बाद न करें।

-भाजपा को वोट न दें, वह 10 साल में गंदगी साफ नहीं कर पाई।

-आपके बच्चों को डेंगू और चिकनगुनिया न हो इसलिए भाजपा को वोट न दें। 

-गंदगी से जनता परेशान हैं, लेकिन ये मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.