सभी कप्तानों के लिए चुनौती बन गया है ये धुरंधर, धौनी की भी एक न चली
रविवार रात आइपीएल-9 में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया जहां मुंबई ने पुणे द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। साथ ही टूर्नामेंट के पहले मैच में पुणे के खिलाफ मिली
(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। रविवार रात आइपीएल-9 में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया जहां मुंबई ने पुणे द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। साथ ही टूर्नामेंट के पहले मैच में पुणे के खिलाफ मिली हार का बदला भी ले लिया। मुंबई की जीत के हीरो एक बार फिर उनके कप्तान ही बने जिन्हें रोकना अब हर कप्तान के लिए मुश्किल हो गया है। रविवार को दिग्गज कप्तान धौनी की भी उनके सामने एक न चली।
- गजब का बल्लेबाजः
रोहित शर्मा ने रविवार को पुणे के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। उनकी इसी पारी के दम पर मुंबई ने महज 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ये रोहित का लगातार दूसरा अर्धशतक था। जबकि इस सीजन के 8 मैचों में ये उनका पांचवां अर्धशतक साबित हुआ है। इन पांच अर्धशतकों में तीन बार रोहित शर्मा नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
- रिकॉर्डः
रोहित ने इसके साथ एक खास रिकॉर्ड भी बना डाला। वो आइपीएल में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक ही सीजन में पांच अर्धशतक जड़ने वालेे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये रोहित शर्मा का आइपीएल में 30वां अर्धशतक साबित हुआ जिसके साथ ही वो अब टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने के मामले में डेविड वॉर्नर (30) के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
- ये हैं रोहित के इस सीजन में पांच अर्धशतकः
मुंबई बनाम कोलकाता- नाबाद 84 रन
मुंबई बनाम बैंगलोर- 62 रन
मुंबई बनाम दिल्ली- 65 रन
मुंबई बनाम कोलकाता- नाबाद 68 रन
मुंबई बनाम पुणे- नाबाद 85 रन