दूसरे टी-20 मैच में धवन-रोहित ने हासिल की यह विशेष उपलब्धि
भारतीय बल्लेबाज के शिखर धवन और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में विशेष उपलब्धि हासिल की। इन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इसके अलावा इन्होंने भारत में टी-20 मैचों में किसी भी टीम की तरफ से पहले
रांची। भारतीय बल्लेबाज के शिखर धवन और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में विशेष उपलब्धि हासिल की। इन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इसके अलावा इन्होंने भारत में टी-20 मैचों में किसी भी टीम की तरफ से पहले विकेट के लिए चौथी बड़ी साझेदारी की।
धवन और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। इस दौरान धवन ने टी-20 क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक बनाया। वे 51 रन बनाकर आउट हुए। भारत में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और माइकल लंब के नाम पर है जिन्होंने मुंबई में भारत के खिलाफ 80 रनों की भागीदारी की थी।
इसके बाद 77-77 रनों की दो बार साझेदारियां हुई। भारत के गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने बेंगलुरू में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की भागीदारी की जबकि दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और एबी डी'विलियर्स ने धर्मशाला में पिछले वर्ष 77 रन जोड़े थे।
वैसे भारत की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के नाम पर है जिन्होंने डरबन में 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 136 रन जोड़े थे।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें