विराट से मिलने के लिए अनुष्का ने सुल्तान के प्रमोशन के बीच से निकाला समय
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली के लिए फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के बीच में भी समय निकाला है।
मुंबई। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली यदि मुंबई में हो और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके लिए समय नहीं निकाले ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने एक बार फिर विराट के लिए समय निकाला है।
विराट प्रो कबड्डी लीग के शुभारंभ के सिलसिले में शहर में थे। अनुष्का ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। विराट और अनुष्का के संबंध बनते-बिगड़ते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से ये दोनों एक-दूसरे से मुलाकात का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इन दोनों को एक-दूसरे के साथ डिनर डेट तो एयरपोर्ट पर दूसरे को छोड़ने जाते हुए देखा गया है।
चूंकि सलमान खान और अनुष्का की फिल्म 'सुल्तान' जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली है, इसलिए अनुष्का इस समय बेहद व्यस्त है। इस फिल्म के रिलीज के बाद वे अपने होम प्रोडक्शन 'फिल्लोरी' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ जुलाई की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना हो जाएंगे। इसके चलते इन दोनों ने जून महीने के अंतिम सप्ताह के कुछ दिन साथ में बिताने का निर्णय लिया। यह भी जानकारी मिली कि दोनों इस दौरान विराट के 34 करोड़ रुपए के फ्लैट में भी जाएंगे।