सौरव गांगुली ने 15 साल बाद किया ये काम, फैंस भी हो गए हैरान, देखें वीडियो
सौरव गांगुली ने बालुरघाट स्टेडियम में आज अपनी 8 फीट उंची प्रतिमा का अनावरण किया। लेकिन इससे पहले गांगुली ने वो काम किया जो उन्होंने पिछले 15 सालों से नहीं किया था।
कोलकाता, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 15 सालों में पहली बार आज ट्रेन की यात्रा की। गांगुली ने ये यात्रा एक खास मकसद से की। उन्होंने ट्रेन का सफर तय किया वो भी आज बालुरघाट में अपनी 8 फीट उंची प्रतिमा का अनावरण करने के लिए। गागुंली ने आज सुबह मालदा में पदाटिक एक्सप्रेस ली, जब वो रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो दादा के फैंस उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इसके बाद गांगुली बालुरघाट के लिए रवाना हो गए।
(इस वीडियो में देखिए गांगुली की ट्रेन की यात्रा)
Exclusive: @SGanguly99's train journey! Where is he going? #Sourav #SouravGanguly #Dada #TrainJourney https://t.co/aLLk43dthn— XtraTime (@greymind43) 14 July 2017
(ट्वीट साभार- एक्स्ट्रा टाइम)
सौरव ने कहा कि, 'मैंने 2001 के बाद पहली बार ट्रेन में यात्रा की। यह करीब 15 साल बाद हुआ।' इसके बाद उन्होंने बालुरघाट में अपनी प्रतिमा के साथ फोटो लेकर ट्वीट किया, 'यह मेरी तरह दिखता है'।
Looks like me ...😀😀 pic.twitter.com/ka4VHJl9ow— Sourav Ganguly (@SGanguly99) 15 July 2017
सौरभ गांगुली की यह प्रतिमा 2003 में खेले उनके ऑस्ट्रेलिया में खेले ब्रिसबेन टेस्ट की याद दिलाती है। इस टेस्ट में गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी और शतक बनाने के बाद इस अंदाज में बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया था।
At dakhin Dinajpur ..just human heads pic.twitter.com/IunpYbMF44— Sourav Ganguly (@SGanguly99) 15 July 2017