कंगारू बल्लेबाज ने की कीवी गेंदबाज की बेरहम पिटाई, बनाया IPL का रिकॉर्ड
यह इस आइपीएल का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा।
इंदौर। किंग्स इलेवन के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने गुरुवार को आइपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस के मिचेल मैक्लेनगन द्वारा किए गए 15वें ओवर में दिखा दिया कि उन्हें टी 20 फॉर्मैट का खतरनाक बल्लेबाज क्यों माना जाता है।
मैक्सवेल ने इस ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए। इस ओवर में कुल 28 रन बने और संघर्षरत किंग्स इलेवन की स्थिति अचानक अच्छी हो गई। यह इस आइपीएल का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। मैक्सवेल ने इस ओवर में कोई खराब शॉट नहीं लगाया और शानदार स्ट्रोक्स लगाए।
14.1 ओवर: मैक्सवेल ने लांग ऑन पर छक्का लगाया, गेंद पैवेलियन में दूसरी मंजिल पर गई।
14.2 ओवर: मैक्सवेल ने इस गेंद को मैक्लेनगन के सिर से उपर से सीधे साइड स्क्रीन पर दे मारा, लगातार दूसरा छक्का।
14.3 ओवर: मैक्सवेल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर मिडविकेट के उपर से चौका लगाया।
14.4 ओवर: मैक्लेनगन की यह गेंद नोबॉल थी, जिस पर मैक्सवेल ने बैकवर्ड पॉइंट और थर्डमैन के बीच में से चौका लगाया।
14.4 ओवर: मैक्लेनगन की लो फुलटॉस पर मैक्सवेल ने ऑफ साइड में खिसकते हुए स्क्वेयर लेग के उपर से छक्का लगाया।
14.5 ओवर: मैक्सवेल एक रन बना पाए।
14.6 ओवर: अमला कोई रन नहीं बना पाए।