हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में जारी किए जाएंगे पासपोर्ट: सुषमा स्वराज, इन लोगों के लिए कम हुई पासपोर्ट फीस
अब भारतीय पासपोर्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में जारी किए जाएंगे
नई दिल्ली (जेएनएन)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को घोषणा की कि पासपोर्ट अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। अगर मौजूदा समय की बता की जाए तो पासपोर्स में दर्ज पर्सनल डिटेल अंग्रेजी भाषा में प्रिंट होती हैं। सुषमा स्वराज ने कहा, “अब से सभी पासपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।”
पासपोर्ट फीस भी हुई कम:
इसके अलावा मंत्रालय ने उन लोगों के लिए पासपोर्ट फीस में 10 फीसद की कटौती कर दी है जिनकी उम्र 8 साल से कम और 60 साल से ज्यादा है। स्वराज ने पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
दिसंबर 2016 में विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा था कि आधार या ई-आधार कार्ड जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही मंत्रालय ने पासपोर्ट एप्लीकेशन के लिए कुछ नए नियमों की घोषणा भी की थी। साथ ही मंत्रालय ने जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनिवार्य को भी हटाने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: अब पासपोर्ट ऑफिस के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन