Move to Jagran APP

देश के निर्यात में हुआ 25 फीसद से ज्यादा का इजाफा

यह लगातार 13वां महीना है जब निर्यात की रफ्तार सकारात्मक बनी हुई है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Sat, 14 Oct 2017 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 01:37 PM (IST)
देश के निर्यात में हुआ 25 फीसद से ज्यादा का इजाफा
देश के निर्यात में हुआ 25 फीसद से ज्यादा का इजाफा

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगस्त में कल कारखानों की रफ्तार बढ़ने के बाद अब निर्यात के मोर्चे पर भी अर्थव्यवस्था ने उड़ान भरी है। औद्योगिक उत्पादन बढ़ने का असर निर्यात पर दिखा और सितंबर के निर्यात में 25.67 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। इस महीने देश से 28.61 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। जबकि बीते वर्ष इसी महीने 22.76 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। यह लगातार 13वां महीना है जब निर्यात की रफ्तार सकारात्मक बनी हुई है।

loksabha election banner

निर्यात की तेज रफ्तार ने सरकार को विदेश व्यापार घाटे के मोर्चे पर भी राहत दी है। इस महीने यह घाटा 8.98 अरब डॉलर पर आ गया। बीते वर्ष घाटा नौ अरब डॉलर से अधिक रहा था। घाटा कम होने की एक वजह यह भी रही कि सितंबर में आयात की रफ्तार निर्यात से कम रही। इस अवधि में आयात में 18.09 फीसद की ही वृद्धि हुई। सितंबर 2017 में देश में 37.59 अरब डॉलर का आयात हुआ जबकि बीते वर्ष इसी महीने 31.83 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने निर्यात के आंकड़ों पर संतोष जताते हुए कहा कि इस महीने 30 प्रमुख उत्पादों में से 26 के निर्यात में वृद्धि हुई है। गुप्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि अब देश 310 अरब डॉलर का आंकड़ा इस वित्त वर्ष में प्राप्त कर लेगा क्योंकि औद्योगिक उत्पादन के स्तर पर भी सकारात्मक रुख दिख रहा है।

इस महीने कच्चे तेल के आयात में 18.47 फीसद की वृद्धि हुई। तेल आयात बिल बढ़ने की एक प्रमुख वजह ब्रेंट क्रूड ऑयल के मूल्य में सितंबर में 19.42 फीसद की वृद्धि होना भी रहा। जबकि सितंबर में सोने के आयात में पांच फीसद की कमी दर्ज की गई।

इस महीने देश में 1.71 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया। ट्रांसपोर्ट उपकरणों के आयात में भी सितंबर में 27.56 फीसद की कमी हुई। मशीन टूल्स के आयात की रफ्तार भी धीमी बनी हुई है। सितंबर में इसमें मात्र दो फीसद की वृद्धि हुई है। यह बताता है कि घरेलू अर्थव्यवस्था गतिविधियां धीमी गति से चल रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.