जेल में कैदी ने की आत्महत्या
पटना के बेऊर जेल के यमुना खंड में दहेज प्रताड़ना के आरोप में बंद जितेंद्र नाम के कैदी ने आत्महत्या कर ली।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 18 Feb 2017 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 05:46 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। पटना के बेऊर जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र नाम का एक युवक दहेज प्रताड़ना के आरोप में अपने पिता और भाई के साथ बेऊर जेल के यमुना खंड में बंद था। शनिवार को उसने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, जितेंद्र को तत्काल पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी बहाली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़े तार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें