यूपी में नीतीश को बड़ा झटका, JDU के 82 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
यूपी में चुनाव के मौसम में जदयू को बड़ा आघात लगा है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष की बर्खास्तगी से नाराज प्रदेश कमेटी के 82 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
पटना [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश के जदयू अध्यक्ष सुरेश निरंजन को बर्खास्त करना पार्टी को भारी पड़ा है। सुरेश के समर्थन में वहां प्रदेश कमेटी के 82 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। विदित हो कि सुरेश निरंजन को जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। उनपर यूपी में पार्टी लाइन के विरोध में जाकर सपा को समर्थन देने का आरोप है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश जदयू अध्यक्ष की बर्खास्तगी से पार्टी के सदस्य भड़क गए हैं। यूपी जदयू की प्रदेश कमेटी के 82 सदस्यों ने बर्खास्त प्रदेश अध्यक्ष को समर्थन देते हुए पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सुरेश निरंजन को बर्खास्त करना गलत है तथा जदयू ने यूपी में जो कहा, वो किया नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा, लालू प्रसाद के डीएनए में ही है गाली-गलौज
जदयू के यूपी के महासचिव सुभाष पाठक ने कहा, ''विधानसभा चुनाव से पहले कहा गया था कि पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। लेकिन, बीच में ही निर्देश मिला कि अब चुनाव नहीं लड़ना हैं। इस फैसले के पहले हमें विश्वास में नहीं लिया गया। बिना किसी बातचीत के ऐसा फैसला ठीक नहीं है।'' उन्होंने आगे कहा कि सुरेश निरंजन को बर्खास्त करने का फैसला गलत है। इसके खिलाफ यूपी की पूरी प्रदेश कमेटी इस्तीफा देती है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
विदित हो कि सुरेश निरंजन को पार्टी ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया था। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बताया था कि सुरेश यूपी में दल विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिल गए थे। उन्होंने चुनाव में सपा को समर्थन देने की घोषणा की थी।
लालू पर हमलावर हुए गिरिराज, बताया राजनीति का हास्य कलाकार
जदयू का मकसद भाजपा को हराना
केसी त्यागी ने कहा कि जदयू का मकसद भाजपा को हराना है। इसके लिए सबको एक होना होगा, लेकिन कुछ लोगों को स्वार्थ दिख रहा है।
इस्तीफा देने वालों में ये भी हैं शामिल
- राम हर्ष वर्मा (ट्रेजरर)
- डॉ. मंजू वर्मा (प्रेसिडेंट, महिला)
- सुभाष पाठक (महासचिव)
- दिवाकर सिंह (सचिव)
- नरेंद्र छाबड़ा
- महेश प्रजापति
- रामानुज शर्मा
- जीतेन्द्र चैधरी
- डॉ. लोलारख उपाध्याय
- रविन्द्र सिंह
- मनोज श्रीवास्तव
- मेराज अहमद इदरीश
- राजेंद्र कुमार शर्मा
- अजय त्रिपाठी
- बी. भास्कर
- राम बाबू
- पंकज श्रीवास्तव
- महेश प्रसाद शर्मा
- निर्मल कुमार
- अरुण कुमार सोनी
- जमलदीन सिद्दीकी