गुवाहाटी और सिकिम्म से कटा अंग प्रदेश
मुंगेर। अंग प्रदेश मुंगेर से असम का रेल कनेक्शन पूरी तरह कट गया है। कटिहार-एनजेपी रेल
मुंगेर। अंग प्रदेश मुंगेर से असम का रेल कनेक्शन पूरी तरह कट गया है। कटिहार-एनजेपी रेलखंड पर ट्रैक और पुल के धंसने से पूर्वोत्तर भारत से रेल संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है।
जमालपुर होकर दिल्ली और गुवाहटी की तरफ जाने वाली गाड़ियों को रद कर दिया गया है।
रेल अधिकारियों की मानें तो अभी कई दिनों तक ब्रह्मपुत्र मेल और गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
रेल परिचालन बाधित रहने से सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, असम की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।
शुक्रवार को यात्री जमालपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेते दिखे। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए दर्जनों यात्रियों ने अपनी-अपनी टिकटें रद करा ली। वहीं कुछ यात्री जमालपुर-हावड़ा से कोलकाता रवाना हुए। वहां से फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी जाएंगे।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार और किशनगंज में बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह डूब गई है। कटिहार-बारसोई रेलखंड स्थित सुधानी स्टेशन के पास रेल ब्रिज संख्या 133 बाढ़ के पानी के बहाव में धंस गया। इस कारण पूर्व भारत से जमालपुर के रास्ते आने वाली गाड़ियों को रद कर दिया। शुक्रवार को 14055 अप डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मापुत्र मेल और दिल्ली से आने वाली ब्रह्मापुत्र मेल को रद कर दिया गया।