Move to Jagran APP

मुखिया संघ ने किया विरोध, पंसस की बैठक स्थगित

मधेपुरा। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक मुखिया संघ के विरोध किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 05:30 PM (IST)
मुखिया संघ ने किया विरोध, पंसस की बैठक स्थगित
मुखिया संघ ने किया विरोध, पंसस की बैठक स्थगित

मधेपुरा। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक मुखिया संघ के विरोध कि वजह से नहीं हो सकी। मालूम हो कि प्रखंड प्रमुख वर्षा कुमारी ने शनिवार को पंचायत समिति का बैठक बुलाई थी। लेकिन आलमनगर मुखिया संघ के अध्यक्ष हिटलर शाही के द्वारा प्रखंड के सभी मुखिया को बैठक में भाग नहीं लेने की घोषणा की गई। इस वजह से प्रखंड क्षेत्र के मुखिया बैठक में नहीं शामिल हुए। बैठक नहीं होने को लेकर पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष नकुलदेव पासवान ने कहा कि मुखिया के नहीं शामिल होने के साथ ही 11 पंचायत समिति सदस्य भी बैठक से अनुपस्थित थे। वहीं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा सरकार मुखिया के अधिकार का हनन कर रही है। यह सरासर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हुए सरकार के द्वारा मुखिया के सम्मान की रक्षा करते हुए हक वापस नहीं किया गया तो यह अगामी चुनाव इसका भारी परिणाम भुगतना पड़ेगा। वहीं प्रखंड प्रमुख वर्षा कुमारी ने नहीं आने वाले सदस्यों से कहा कि इस तरह के महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थिति नहीं होना अत्यंत ¨चता की बात है। बैठक में भाग लेने आये पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद,सीडीपीओ उषा रानी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी झुनझुन मल्लिक,मनरेगा पी ओ सुधांशु शेखर,पंचायती राज पदाधिकारी शलैन्द्र चौधरी,बीआरपी विजय कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी बैठक नहीं होने की वजह से वापस लौट गए।

loksabha election banner

आवास योजना की बैठक का किया बहिष्कार

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य निर्धारण के समीक्षा को लेकर शनिवार को बीडीओ द्वारा बुलाई गई त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का मुखिया संघ ने बहिष्कार किया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अब्दुल अहद ने बताया कि सरकार के उपेक्षा पूर्ण नीति और अधिकार कटौती किए जाने के विरोध में बैठक का बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार मुखिया के अधिकार में कटौती कर अपमानित कर रही है। सरकार इस फैसले की वजह से मुखिया लोगों के उम्मीद पर खड़े नही उतर पा रहे है। सरकार के उपेक्षा पूर्ण नीति के खिलाफ मुखिया संघ की वैधानिक लड़ाई जारी है। सभी मुखिया लोगों के बीच जाकर परेशानी बताएंगे। बैठक का बहिष्कार करने वालों में मुखिया अब्दुल अहद, बंशीधर मिस्त्री, बीबी नुरानी, संजीव कुमार झा, अनिल कुमार मेहतर, मनोज कुमार भारती, ध्रुव कुमार, अर्चना देवी, कुमुद कुमारी, मनी सहनी, कंचन देवी, अनिता देवी, शबनम देवी, रितेश कुमार ¨सह, सुलोचना देवी, मीना देवी आदि शामिल है।

-प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुराने 655 लाभार्थियों के बचे लक्ष्य वापसी और नए लक्ष्य के निर्धारण पर विचार के लिए मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे मुखिया बैठक से बाहर निकल गए। सदस्यों के साथ बैठक कर उचित निर्णय लिए गए।

-शशिभूषण कुमार

बीडीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.