प्रमुख ने किया पौधरोपण
स्थानीय प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार तथा मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकार।
जहानाबाद। स्थानीय प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार तथा मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी शम्भु नाथ सुधाकर द्वारा पौधरोपण किया। मौके पर प्रमुख ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए एक एक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप लोग अपने बच्चों की देखभाल करते हैं उसी प्रकार पौधरोपण कर उसकी रक्षा करें। प्रमुख ने कहा कि फलदार वृक्ष ही लगाएं ताकि आगे चलकर उसका फल का भी उपयोग कर सके। उधर ¨पजौरा पंचायत में भी मुखिया हरिलाल प्रसाद यादव ने भी पौधरोपण किया। प्रखंड परिसर के कार्यक्रम में कनीय अभियंता अरुण कुमार, संतोष कुमार, सुनिल कुमार, कमलेश प्रसाद ¨सह, उपेंद्र प्रसाद, रामाशीष चौधरी, मुखिया विनय कुमार आदि लोग मौजूद थे। उधर ¨पजौर के कार्यक्रम में संत प्रसाद समाजसेवी भीम ¨सह, शंकर दयाल आदि लोग मौजूद थे।