Move to Jagran APP

लवकुश बने लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष

अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर मे शनिवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक धीरेंद्र ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 05:33 PM (IST)
लवकुश बने लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष
लवकुश बने लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष

औरंगाबाद। अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर मे शनिवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक धीरेंद्र कुमार ¨सह की अध्यक्षता मे की गई। रफीगंज से एनडीए उम्मीदवार रहे लोजपा नेता प्रमोद ¨सह मौजूद रहे। प्रमोद ने संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने पर जोर दिया। कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन बनाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। वार के कन्हाई हत्या मामले में साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि स्थानीय विधायक कन्हाई प्रजापति एवं सैलवां के धनंजय ¨सह उर्फ कारू की हत्या पर आज तक परिजन से

loksabha election banner

मिलने तक नहीं गए हैं। जिला अध्यक्ष अनुप कुमार ठाकुर ने कहा कि जिला में लोजपा मजबूत व सशक्त पार्टी है। कार्यकर्ता के बल पर पार्टी जिले में सबसे मजबूत बनेगी। संगठन गरीबों के हक के लिए आवाज उठाते रही है। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से तेतरिया गांव निवासी लवकुमार ¨सह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। देवजरा के पवन कुमार ¨सह उर्फ बाबू को युवा प्रखंड अध्यक्ष, सैलवां गांव के बबलू कुमार ¨सह को बुद्धिजीवी सेल का प्रखंड अध्यक्ष एवं शिवगंज के संतोष कुमार गुप्ता उर्फ कारू को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की जिम्मेवारी निष्ठा पूर्वक र्निवहन करने की बात कही। आंजन गांव के योगेंद्र ¨सह ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण किया। दलित सेना अध्यक्ष अजय पासवान, महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा, दिग्विजय ¨सह, संतोष ¨सह, विनय यादव, रामनाथ ¨सह, सुधीर कुमार ¨सह, प्रदीप कुमार ¨सह, मार्कण्डेय त्रिवेदी, अजय पाठक, उमाशंकर पाठक, सुनील शर्मा, राजेंद्र ¨सह, उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.