Move to Jagran APP

Lexus ने 3 लग्‍जरी गाड़ियों के साथ भारत में दी दस्तक, कीमत 55.27 लाख रुपए से शुरू

जापानी कार मेकर टोयोटा के स्वामित्व वाली कंपनी लेक्सस ब्रैंड ने शुक्रवार को अपनी तीन नई गाड़ियां लॉन्च करने के साथ ही भारत में दस्तक दे दी है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 02:49 PM (IST)
Lexus ने 3 लग्‍जरी गाड़ियों के साथ भारत में दी दस्तक, कीमत 55.27 लाख रुपए से शुरू
Lexus ने 3 लग्‍जरी गाड़ियों के साथ भारत में दी दस्तक, कीमत 55.27 लाख रुपए से शुरू

नई दिल्ली। जापानी कार मेकर टोयोटा के स्वामित्व वाली कंपनी लेक्सस ब्रैंड ने शुक्रवार को अपनी तीन नई गाड़ियां लॉन्च करने के साथ ही भारत में दस्तक दे दी है। कंपनी ने लेक्सस RX450H हाइब्रिड SUV, लेक्सस LX 45d और लेक्सस ES 300H हाइब्रिड सेडान को लॉन्च किया है।

loksabha election banner

लेक्सस RX450H हाइब्रिड SUV दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इनकी कीमत 1.07 करोड़ रुपए और 1.09 करोड़ रुपए (सभी कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम) हैं। लेक्सस ES 300H हाइब्रिड सेडान की कीमत 55.27 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। वहीं, लेक्सस LX 45d की कीमतों के बारे में अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

लेक्सस ब्रैंड दुनिया में 25 साल पहले आया था और इसका दावा है कि यह दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा हाइब्रिड कारें बेच चुका है। लेक्सस भारत में अपने चार शोरूम खोलेगा, जिसमें 2 दिल्ली में और एक-एक मुंबई और बैंगलोर में खोलेगा।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अकितोशी ताकेमुरा ने कार की लॉन्चिंग के दौरान कहा, "लेक्सस मेक इन इंडिया के चलते भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रहा है। अभी कंपनी लग्जरी ग्राहकों को परखना चाहती है कि वह चाहते क्या हैं। हमे बहुत खुशी होगी कि हम प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के कैंपेन को आगे बढ़ाएंगे।"

लेक्सस RX450H हाइब्रिड SUV:
लेक्सस RX450H भारत में CBU रूट के जरिए लाई जाएगी। इस SUV में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ V6 एल्यूमीनियम पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 259hp की पावर के साथ 334.8Nm का टॉर्क (हाइब्रिड मोटर को छोड़कर) जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह कार 165hp की पावर ज्यादा देती है।

फीचर्स:
लेक्सस RS450H हाइब्रिड में 18 इंच के व्हील्स और फ्रंट LED फॉग लैंप्स लगे हैं। इसके साथ ही रियर डोर पर हाइब्रिड की बैजिंग की गई है। इस SUV में ऑटो ऑन/ऑफ हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो कार में नेविगेशन सपोर्ट का 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम लगाया गया है।

लेक्सस ES 300H हाइब्रिड सेडान:
लेक्सस हाइब्रिड सेडान ES300h को भी भारत में CBU रूट के जरिए लाया जाएगा। इस कार में 2.5 लीटर पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 156hp की पावर और 211Nm का टॉर्क (हाइब्रिड मोटर को छोड़कर) जनरेट करेगी। हाइब्रिड मोटर के साथ यह कार 200hp की पावर देती है।

फीचर्स:
लेक्सस ES 300H में फ्रंट व्हील ड्राइव इंजन लगाया गया है। इसके साथ ही इस कार का आक्रामक एक्सटीरियर और LED हैडलैंप्स भी लगाएग गए हैं। लेक्सस में 17 इंच एलॉय व्हील लगाए गए हैं।

लेक्सस LX 450d:
लेक्सस LX 450d में 5.7 लीटर V8 इंजन लगाया गया है। यह इंजन 383hp की पावर और 403Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जापनी कार निर्माता कंपनी ने सिर्फ यही SUV डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च की है। 

इसे भी पढ़ें:- ऑडी A3 का फेसलिफ्ट अवतार 6 अप्रैल को होगा लॉन्च

इसे भी पढ़ें:- फॉक्सवैगन ने शुरू किया टिग्वॉन का प्रोडक्शन, मई में होगी लॉन्च


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.