Move to Jagran APP

ये हैं भारत की सबसे सस्ती क्रूज़ बाइक्स

क्रूज़ बाइक का नाम दिमाग में आते ही महंगी और भारी भरकम बाइक्स की तस्वीर सामने आती है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं भारत में मौजूदा

By Bani KalraEdited By: Published: Fri, 14 Oct 2016 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 04:54 PM (IST)
ये हैं भारत की सबसे सस्ती क्रूज़ बाइक्स

नई दिल्ली (बनी कालरा) क्रूज़ बाइक का नाम दिमाग में आते ही महंगी और भारी भरकम बाइक्स की तस्वीर सामने आती है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं भारत में मौजूदा वो खास क्रूज़ बाइक्स जो न केवल कीमत में कम है बल्कि अपनी परफॉरमेंस में भी आगे है। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप एक नई क्रूज़ बाइक लेने का मन बना रहे है तो उससे पहले आप इस रिपोर्ट को जरूर पढ़े...

loksabha election banner


बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150

क्रूज़ बाइक्स सेगमेंट में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में है बजाज की एवेंजर बाइक जोकी दो इंजन विकल्प के साथ दो वेरिनेट्स में है जिसमें स्ट्रीट 150/220 और क्रूज 220 मॉडल आपको मिलेंगे। इसके अलावा हाल ही में बजाज ने इसका क्रुज़ स्पेशल डेजर्ट गोल्ड वर्जन भी पेश किया गया है। 150cc सेगमेंट की यह सबसे सस्ती क्रूज़ बाइक है और इस समय इसकी डिमांड भी काफी है। बजाज ने एवेंजर को काफी बदल दिया है इसलिए पहले के मुकाबले एवेंजर काफी बेहतर नज़र आती है। एवेंजर स्ट्रीट 150 की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 77 हजार रूपये रखी गयी है। 150cc इंजन से लैस यह बाइक यूथ में बेहद लोकप्रिय है। इसका शानदार डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और किफायती होने के साथ-साथ इसकी राइडिंग काफी आरामदायक है। वही लॉन्ग राइड के लिए यह निराश नहीं करती जबकि सिटी में इसकी परफॉरमेंस अच्छी है।

  • इंजन: 150cc
  • पॉवर: 14.45 PS
  • टार्क: 12.5 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 105 kmph
  • माइलेज: 48-50 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 148kg
  • व्हीलबेस: 1480mm
  • फ्यूल टैंक: 14 लीटर

बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220
वही बात एवेंजर स्ट्रीट 220 की करें तो यह ऐसे लोगों के लिए है जो डेली क्रूज़ बाइक की सवारी करना पसंद करते है और साथ ही ज्यादा पॉवर भी चाहते है। नई एवेंजर स्ट्रीट 220 के इंजन को छोड़ दें तो बाकी इस बाइक वही सब खूबियां है जो स्ट्रीट 150 में दी गयीं है। लेकिन इसके कर्ब वेट और व्हीलबेस को बढ़ाया गया है। पॉवरफुल राइड के लिए आप इस बाइक को चुन सकते है।

  • इंजन: 220 cc
  • पॉवर: 19.3 PS
  • टार्क: 17.5 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 120 kmph
  • माइलेज: 40 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 150kg
  • व्हीलबेस: 1490mm
  • फ्यूल टैंक: 14 लीटर

बजाज एवेंजर क्रूज 220
एवेंजर सीरिज में ही बजाज ने 220cc इंजन में क्रूज़ के नाम से इस बाइक को पेश किया है इस बाइक में भी वही इंजन है जो स्ट्रीट 220 में लगा है शानदार लम्बी राइड के लिए यह एक लाजवाब बाइक है क्रूज़ 220 का लुक्स रॉयल फील देता है। इसके अलावा यह बाइक डेजर्ट गोल्ड एडिशन में भी आती है।

  • इंजन: 220 cc
  • पॉवर: 19.3 PS
  • टार्क: 17.5 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 120 kmph
  • माइलेज: 38-40 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 155kg
  • व्हीलबेस: 1490mm
  • फ्यूल टैंक: 14 लीटर

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 अपनी शानदार राइड के लिए जानी-जाती है जबरदस्त लुक्स और कम्फर्ट आपको लुभाने के लिए काफी है वही इसका इंजन दमदार है। आप इस बाइक की सिटी और हाइवे पर आराम से चला सकते है।

  • इंजन: 346 cc
  • पॉवर: 19.8 PS
  • टार्क: 28 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 130 kmph
  • माइलेज: 35-40 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 192kg
  • व्हीलबेस: 1490mm
  • फ्यूल टैंक: 20लीटर

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500
अगर ज्यादा पॉवर की चाहत रखते है तो थंडरबर्ड 500 आपको निराश होने का मौका नहीं देगी
पॉवरफुल 500cc का इंजन थकने का नाम नहीं लेता, और अगर खुली सड़क मिल जाए तो फिर यह बाइक हवा से बातें करती है। हालाकिं बाइक की कीमत थोड़ी सी ज्यादा है पर एक आरामदायक बाइक के लिए इतने पैसे देने में हर्ज नहीं होगा।

  • इंजन: 499 cc
  • पॉवर: 27.2 PS
  • टार्क: 41.3 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 130 kmph
  • माइलेज: 35 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 155kg
  • व्हीलबेस: 1490mm
  • फ्यूल टैंक: 14 लीटर

DSK अकिला 250
अकिला 250 एक प्रीमियम क्रूज़ बाइक है और अपने शानदार लुक्स की वजह से लोगों की लुभाने का दम भी रखती है। बाइक की कीमत थोड़ी सी ज्यादा लगती है बावजूद इसके लम्बे सफ़र के लिए यह बेहतर बाइक साबित होती है। इसका पॉवरफुल 250cc इंजन और 26bhp आपको निराश होने का मौका नहीं देता।

  • इंजन: 249 cc
  • पॉवर: 26.21bhp
  • टार्क: 21.37 NM
  • गियर; 5 स्पीड मैन्युअल
  • टॉप स्पीड: 122 kmph
  • माइलेज: 30-32 kmpl (ओवरआल)
  • कर्ब वजन: 179kg
  • व्हीलबेस: 1515mm

यह भी पढ़े: होंडा ने इस बाइक पर कुछ ऐसा दिया ऑफर की लग गयी लाइन

यह भी पढ़े: सिर्फ 7,999 रूपये में मिल रही है होंडा की यह बाइक

यह भी पढ़े: मारुति की अब तक की सबसे पॉवरफुल छोटी कार

ऑटो जगत की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.